Chamoli News: प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, अस्पताल की लापरवाही पड़ी भारी; छह घंटे बाद किया रेफर, एंबुलेंस में ही तोड़ा दम !

Chamoli News: प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, अस्पताल की लापरवाही पड़ी भारी; छह घंटे बाद किया रेफर, एंबुलेंस में ही तोड़ा दम !
Share This News:

चमोली जिले के थराली क्षेत्र में प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला की  मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है और यह उसका तीसरा प्रसव था।

चमोली के थराली में प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल पहुंची 32 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब छह घंटे तक सामान्य प्रसव का भरोसा देकर महिला को भर्ती रखा गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे कर्णप्रयाग रेफर किया गया

अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं और यह उसका तीसरा प्रसव था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *