महिलाओं पर अनर्गल बयान देने वाले से भाजपा का संबंध नही: चौहान

Share This News:

The post महिलाओं पर अनर्गल बयान देने वाले से भाजपा का संबंध नही: चौहान appeared first on Avikal Uttarakhand.

अंकिता के मामले मे सीबीआई जांच की मांग सजायाफ्ता को कानूनी मदद की आशंका

छात्र की हत्या को नक्सली हिंसा का रूप देकर राज्य की छवि को बिगाड़ रही कांग्रेस

देहरादून । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने वाले कथित नेता का पार्टी से कोई संबंध नही है और पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि अंकिता प्रकरण मे कांग्रेस दुष्प्रचार को न केवल हवा दे रही है, बल्कि सरंक्षण भी दे रही है। सीबीआई जांच की मांग से सजायफ्ता लोगों को कानूनी मदद की आशंका है। वहीं कांग्रेस असम के युवक की हत्या को नक्सली रूप देने की कोशिश कर राज्य की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है।

चौहान ने मीडिया सवालों के जवाब मे कहा कि महिलाओं के बारे मे अनर्गल बयानबाजी करने वाले कथित नेता न भाजपा संगठन मे पदाधिकारी है और न ही उनका पार्टी से संबंध है। भाजपा महिलाओं के संबंध मे ऐसी असंयमित टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है। भाजपा मातृ शक्ति का सम्मान करती है और ऐसे विचार को कतई स्वीकार नही करेगी।

चौहान ने सबूतों के सीबीआई जांच की विपक्षी मांग से सजायाफ्ताओं को कानूनी मदद की आशंका व्यक्त की है। वहीं वीआईपी को लेकर नए नए नाम उछालकर, दिवंगत बेटी को अपमानित करने का पाप कर रही है। कांग्रेस बार बार बिना सबूतों और तथ्यों के राजनैतिक लाभ की दृष्टि से इस मुद्दे पर भ्रम फैला रहा है। कांग्रेस की मंशा पर सवाल खड़े किए कि जो आज सीबीआई जांच की मांग कर रही है, वहीं तो इस संवैधानिक जांच एजेंसी पर उंगली उठाते रहे हैं। इनके ही आरोप है कि सीबीआई सरकार के दबाव में पक्षपात करती है, हमेशा उनके नेताओं को झूठे केसों में फंसाती है। ऐसे में संदेह होना लाजिमी है कि उससे जांच की मांग क्यों? क्या कांग्रेस से जुड़े अन्य प्रकरणों में हो रही सीबीआई जांच पर भी उनका यही रुख रहेगा?

चौहान ने कहा कि सेलाकुई मे असम के छात्र की हत्या को कांग्रेस नस्ली रूप देने की कोशिश कर रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। जांच एजेंसियों की जांच मे यह साफ हुआ कि हमला कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा किया गया और और छात्र असमय काल कवलित हो गया। लेकिन जांच एजेंसी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और एक फरार आरोपी की तलाश मे पुलिस जुटी है। हालांकि असम सरकार और उत्तराखंड सरकार आपस मे संपर्क मे है। राज्य मे ऐसी घटनाओं की पुनरवृत्ति नही होगी न ही ऐसे तत्वों को बक्शा जायेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य मे कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क है और किसी भी साजिश को पूरा नही होने देगी। उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे को लेकर विरोध स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इसे राजनैतिक रूप मे नही लिया जाना चाहिए। भाजपा विकास कार्यो मे गतिरोध की कोशिश को सफल नही होने देगी।

The post महिलाओं पर अनर्गल बयान देने वाले से भाजपा का संबंध नही: चौहान appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *