The post मुख्यमंत्री धामी की प्रवासी उत्तराखंडियों से भोज पर मंथन appeared first on Avikal Uttarakhand.
रात्रि भोज में जुड़ा भावनाओं और विकास का सेतु
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में देशभर के विभिन्न राज्यों में निवासरत प्रवासी उत्तराखंडियों का भावपूर्ण स्वागत किया। सभी को रात्रि भोज पर आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “आप भले ही दूर हों, लेकिन दिल से हमेशा उत्तराखंड से जुड़े हैं। आप हमारी शक्ति हैं, हमारी वैश्विक पहचान हैं।”
उपस्थित प्रवासी उत्तराखंड वासियों ने अपने अनुभवों, भावनाओं और प्रदेश के विकास से जुड़ी अपेक्षाओं को साझा किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रत्येक प्रतिभागी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी बातों को सुना और कहा कि सरकार “ग्लोबल उत्तराखंड विजन” को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है, ताकि विश्वभर में फैले उत्तराखंडियों का सामर्थ्य राज्य निर्माण में जुड़ सके।

प्रवासियों में दिखा उत्साह — मुख्यमंत्री से मिलकर भावुक हुए उत्तराखंडवासी
कार्यक्रम में प्रवासी उत्तराखंड वासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने कहा कि पहली बार इस स्तर पर सरकार ने प्रवासियों के अनुभव और योगदान को सम्मान दिया है।
उन्होंने राज्य के तेज़ी से हो रहे विकास, निवेश बढ़ने, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और युवाओं के लिए नए अवसरों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड की प्रतिभा और संस्कृति वैश्विक स्तर पर चमके, प्रवासियों के लिए नीति और सुविधा तंत्र और मजबूत किया जाए, उद्योग, शिक्षा, स्टार्टअप और पर्यटन में साझेदारी बढ़े| उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए डिजिटल कनेक्ट प्लेटफ़ॉर्म, ग्लोबल नेटवर्किंग फोरम और स्पेशल पार्टनरशिप नीति तैयार की जाएगी।
The post मुख्यमंत्री धामी की प्रवासी उत्तराखंडियों से भोज पर मंथन appeared first on Avikal Uttarakhand.
