मुख्यमंत्री ने थामा झाड़ू, स्वच्छता के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने थामा झाड़ू, स्वच्छता के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर
Share This News:

The post मुख्यमंत्री ने थामा झाड़ू, स्वच्छता के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर appeared first on Avikal Uttarakhand.

7 से 13 अप्रैल तक चला विशेष अभियान

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। बल्लूपुर चौक में आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेकर जनभागीदारी का संदेश दिया और प्रदेशवासियों से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए आमजन को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

नगर निगम, देहरादून द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना रहा। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए और जब तक प्रत्येक नागरिक स्वेच्छा से इसमें योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभानी होगी।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम, देहरादून के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता लगातार बनी रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री ने थामा झाड़ू, स्वच्छता के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *