सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Share This News:

The post सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

गुजरात। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी। राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

The post सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *