‘मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा’

Share This News:

The post ‘मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा कि प्रदेश में सभी लोग प्रेमपूर्वक रहते हैं। यहां सभी में सद्भाव है। उन्होंने कहा राज्य सरकार – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा सबको शिक्षा का अधिकार मिले, इसके अंतर्गत मदरसा बोर्ड पर कार्य किया गया है। सीएम धामी ने कहा कि शिक्षा के मामले में समाज को न बांटा जाए। सरकार किसी को भी शिक्षा के नाम पर बांटना नहीं चाहती। आपसी सद्भाव को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सभी को शिक्षा का अधिकार मिले, इस दिशा में काम कर रहे हैं। शिक्षा के मामले में न अल्पसंख्यक और न कोई बहुसंख्यक है। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक और अच्छी शिक्षा , साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ए.आई का लाभ मिले, इसके लिए काम किया गया है। विरासत और इतिहास से सबक लेते हुए – हम आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। अगर इतिहास में कुछ अच्छा नहीं हुआ है तो उसे भी बताना पड़ेगा।

हमारी सरकार में ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार में ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा है। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उम्मीद भी हमारी सरकार से है। उन्होंने कहा भविष्य में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग को हम लोग ही पूरा करेंगे।

The post ‘मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *