सीएम ने स्यानाचट्टी की कृत्रिम झील से जलनिकासी को कहा

सीएम ने स्यानाचट्टी की कृत्रिम झील से जलनिकासी को कहा
Share This News:

The post सीएम ने स्यानाचट्टी की कृत्रिम झील से जलनिकासी को कहा appeared first on Avikal Uttarakhand.

आलू फसल की उचित मूल्य पर खरीद के निर्देश दिए

अविकल उत्तराखंड

स्यानाचट्टी (उत्तरकाशी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने के कारण नदी का प्रवाह अवरुद्ध होकर अस्थाई झील बन गई थी। मुख्यमंत्री ने झील का निरीक्षण कर जिलाधिकारी को गाद हटाने, जल निकासी बढ़ाने और स्थानीय किसानों की आलू फसल की उचित मूल्य पर खरीद की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कुपड़ा–कुंशाला पुल का निरीक्षण कर जल्द निर्माण कार्य शुरू करने और आवाजाही बहाल होने तक वैकल्पिक पैदल मार्ग व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूस्खलन से बाधित मार्गों को शीघ्र खोला जाए और यमुनोत्री मार्ग को यात्रा के लिए सुचारू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है और हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, संजय डोभाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

The post सीएम ने स्यानाचट्टी की कृत्रिम झील से जलनिकासी को कहा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *