कैबिनेट विस्तार के बाद पीएम मोदी से मिले सीएम धामी

Share This News:

The post कैबिनेट विस्तार के बाद पीएम मोदी से मिले सीएम धामी appeared first on Avikal Uttarakhand.

दिल्ली में फैली उत्तराखण्ड के घी, शहद व राजमा की खुशबू

अविकल उत्तराखण्ड

नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार व मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पीएम मोदी से भेंट की।

बीते काफी समय से सत्ता के गलियारों में उड़ रही खबरों के बीच सीएम धामी की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
इस मुलाकात की फ़ोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की गई है।

सीएम धामी ने लिखा है कि देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करने वाले, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्यरत, तथा वैश्विक मंच पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी गईं।

https://www.facebook.com/share/p/1D8CCqMNx9

भेंट के दौरान उन्हें उपहार स्वरूप मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का शुद्ध घी तथा उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादित पाँच प्रकार के राजमा एवं शहद भेंट किए गए।

सीएम धामी की पीएम मोदी से हुई मुलाकात के बाद भाजपा के अंदर भी नये सिरे से हलचल मच गई है। हालिया,कैबिनेट विस्तार में कांग्रेसी गोत्र के विधायकों को ज्यादा तवज्जो मिलने से भाजपा के हिस्से में खलबली भी मची हुई है।
खलबली इसलिए भी है कि अभो दायित्वों की तय सूची भी सामने आनी बाकी है।

सूत्रों का कहना है कि दायित्वों की सूची में भी कांग्रेसी गोत्र के नेताओं को ठीक ठाक सम्मान मिलने जा रहा है। इधऱ, सीएम धामी और मोदी की मुलाकात के बाद अंदरूनी समीकरण बदलने की भी उम्मीद है।

कैबिनेट विस्तार का छक्का मारने के बाद धामी अब 2027 के विस चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। लिहाजा,दायित्वधारियों की फाइनल हो चुकी सूची के जारी होने की उम्मीद में पार्टी के क्षत्रप सांस थामे हुए हैं। मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद भाजपा के अंदर क्या क्या घटित होता है। इसका भी प्रदेश को इंतजार है…अगर दायित्वधारियों की सूची में भाजपाइयों का ठीकठाक बोलबाला रहा और कांग्रेसी गोत्र के नेताओं को बहुत तवज्जो नहीं दी गयी तो पार्टी कार्यकर्ताओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

The post कैबिनेट विस्तार के बाद पीएम मोदी से मिले सीएम धामी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *