The post सीएम धामी ने कहा, निर्माण कार्यों में तेजी लाएं विभाग appeared first on Avikal Uttarakhand.
31 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने का लक्ष्य
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण एवं नव-निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब मानसून का समय बीत चुका है, ऐसे में सभी विभाग धरातल पर कार्यों को गति दें।
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सड़कों को निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सीएम ने उन क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा, जहां से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने और 31 अक्टूबर तक पैच वर्क पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।
The post सीएम धामी ने कहा, निर्माण कार्यों में तेजी लाएं विभाग appeared first on Avikal Uttarakhand.
