सीएम धामी ने कहा, प्रशासन स्वंय जनता तक पहुंचे

सीएम धामी ने कहा, प्रशासन स्वंय जनता तक पहुंचे
Share This News:

The post सीएम धामी ने कहा, प्रशासन स्वंय जनता तक पहुंचे appeared first on Avikal Uttarakhand.

‘मुख्य सेवक की चौपाल’ सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम’

सरकार जनता के द्वार: रोजगार, किसानों और पारदर्शिता पर विशेष जोर

अविकल उत्तराखण्ड

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत ‘मुख्य सेवक की चौपाल’ में  ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में काम कर रही है।

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्य सेवक की चौपाल’ सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य है कि प्रशासन स्वयं जनता तक पहुंचे और लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर दिया जा चुका है।

किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक कृषि तकनीकों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं।
सरकार पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के सिद्धांत पर कार्य करते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

The post सीएम धामी ने कहा, प्रशासन स्वंय जनता तक पहुंचे appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *