पत्रकार सुदेश इस्टवाल के निधन पर सीएम ने जताया दुख

Share This News:

The post पत्रकार सुदेश इस्टवाल के निधन पर सीएम ने जताया दुख appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे पत्रकार सुदेश इस्टवाल का महंत इंद्रेश अस्पताल में निधन हो गया। सीएम धामी समेत मीडिया संगठनों ने पत्रकार सुदेश के निधन ओर दुख जताया।

मिली जानकारी के मुताबिक सुदेश का इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था। लगभग एक महीने पहले सुदेश को दून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद सुदेश को डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन दो दिन पूर्व तबियत बिगड़ने पर सुदेश को फिर से महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इलाज के दौरान 48 साल के सुदेश ने 14 अप्रैल की रात को अंतिम सांस ली। चुक्खुवाला निवासी निवासी सुदेश का बुधवार की दोपहर हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया।। सुदेश अपने पीछे शिक्षिका पत्नी व दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार सुदेश इष्टवाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार सुदेश इष्टवाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

The post पत्रकार सुदेश इस्टवाल के निधन पर सीएम ने जताया दुख appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *