The post हर्षिल में सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू, सीमांत गांवों तक पहुंचेगी सूचना की नई आवाज appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
हर्षिल/उत्तरकाशी। सीमांत इलाकों में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भारतीय सेना ने जिला प्रशासन की साझेदारी में राइका हर्षिल में सामुदायिक रेडियो स्टेशन का औपचारिक शुभारंभ किया। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत स्थापित इस रेडियो स्टेशन का उद्घाटन उत्तरी भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एवीएसएम डीजी मिश्रा ने एक बालिका से फीता कटवाकर किया।
स्टेशन के शुरू होने से उपला टकनोर क्षेत्र के आठ सीमांत गांव अब देश-दुनिया की सूचनाओं से सीधे जुड़ सकेंगे। यह रेडियो स्टेशन ग्रामीणों को न केवल जानकारी और मनोरंजन उपलब्ध कराएगा बल्कि आपात स्थितियों में त्वरित सूचना का भरोसेमंद माध्यम भी बनेगा। ग्रामीणों ने सामुदायिक रेडियो की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा कि अब योजनाओं, खेती, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी समय रहते उन्हें प्राप्त होगी। लोकार्पण के मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने कहा कि सेना सीमावर्ती इलाकों में संचार के साधनों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सेना जोशीमठ और पिथौरागढ़ के साथ हिमाचल प्रदेश में ऐसे रेडियो स्टेशन स्थापित कर चुकी है। इन स्टेशनों ने स्थानीय समुदाय को जोडऩे और संस्कृति को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो न केवल सूचना का माध्यम है बल्कि सीमांत क्षेत्रों की आवाज को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच भी साबित होगा। आपदा की परिस्थितियों में यह स्टेशन लोगों को समय पर सचेत करने और सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। स्टेशन ढ्ढड्ढद्ग3 ञ्जड्डह्म्ड्डठ्ठड्ड 88.4 रू॥5 पर संचालित होगा। स्टेशन मैनेजर आरजे अरुण और वर्षा ने बताया कि हेलो हर्षिल, दोपहरी घाम, मध्य तरंग जैसे लाइव कार्यक्रमों के साथ विभिन्न रिकॉर्डेड शो भी प्रसारित किए जाएंगे। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी नियमित रूप से दी जाएगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में ब्रिगेडियर वीएसएम एमएस डिल्लों, कर्नल हर्षवर्धन सिंह शेखावत, लेफ्टिनेंट कर्नल टिज़्यू थॉमस, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, खंड विकास अधिकारी डॉ अमित ममगाईं, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत, ग्राम प्रधान बगोरी रंजीता डोगरा, सुचिता रौतेला, शशि कपूर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
The post हर्षिल में सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू, सीमांत गांवों तक पहुंचेगी सूचना की नई आवाज appeared first on Avikal Uttarakhand.
