उर्मिला के खुलासों पर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व जवाब दे- कांग्रेस

Share This News:

The post उर्मिला के खुलासों पर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व जवाब दे- कांग्रेस appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उत्तराखंड में तीन वर्ष पूर्व हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में भारतीय जनता पार्टी के एक राष्ट्रीय महामंत्री जो उत्तराखंड प्रभारी हैं उनपर इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त होने का आरोप भाजपा के ही पूर्व विधायक रहे सुरेश कुमार राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर द्वारा लगाए जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से पार्टी का पक्ष जनता के सामने रखने की मांग की है।

धस्माना ने आज अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ‘गट्टू’भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं व उत्तराखंड राज्य के संगठन के प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश भाजपा सरकार व संगठन उनके बारे में कोई बयान नहीं दे सकता लेकिन अब क्योंकि भाजपा के ही वरिष्ठ नेता व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उर्मिला सनावर राठौर द्वारा किए गए नए खुलासे को एक गंभीर मामला बता चुके हैं। और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग भी कर रहे हैं तो ऐसे में अब भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व गट्टू के अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी की भूमिका में होने पर पार्टी क्या कार्यवाही कर रही है ।

इस बारे में बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए व इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच क्रियाएं जाने की कांग्रेस पार्टी की मांग को केंद्र सरकार को तत्काल स्वीकार कर सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करवाने की घोषणा करनी चाहिए।
धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस इस प्रकरण पर चुप बैठने वाले नहीं है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बहुत शीघ्र इस मुद्दे पर बड़े आंदोलन का ऐलान करेगा।

The post उर्मिला के खुलासों पर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व जवाब दे- कांग्रेस appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *