The post संविधान दिवस – ऋषिकेश ‘वंदे मातरम्’ और स्वदेशी संकल्प से गूंजा appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
ऋषिकेश। संविधान दिवस के अवसर पर ऋषिकेश के प्रसिद्ध शत्रुघन घाट पर एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गंगा आरती के भावपूर्ण माहौल में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
वंदे मातरम् के बाद उपस्थित जनसमूह ने स्वदेशी अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। पूरे शत्रुघन घाट पर “वंदे मातरम्” और “स्वदेशी अपनाएँ – भारत बनाएँ” जैसे उद्घोष गूंजते रहे, जिससे संविधान दिवस एक जीवंत राष्ट्रीय अवसर में बदल गया।

अपने उद्बोधन में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि –
“संविधान दिवस राष्ट्रीय संकल्पों को पुनः स्मरण करने का अवसर है। आज जब हम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाते हैं, तो हमें यह भी निश्चय करना चाहिए कि अपने जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें। स्वदेशी, हमारे संवैधानिक आदर्शों – न्याय, समता और आत्मनिर्भरता – की व्यावहारिक अभिव्यक्ति है।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संविधान दिवस पर अपने–अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन और प्रधानमंत्री जी के विज़न स्वदेशी–संकल्प जैसे कार्यक्रमों को परंपरा के रूप में आगे बढ़ाएँ।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश जिला इकाई के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा , कार्यक्रम संयोजक दिनेश सती, पार्षद तनु तेवतिया, प्रदेश आईटी सेल सह प्रभारी अंजलि रावत नैथानी ,भाजपा जिला मोर्चा अध्यक्षा कविता शाह, सामाजिक कार्यकर्ता जय प्रकाश पांडेय ‘पहाड़ी’, विकास तेवतिया, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, संपूर्ण सिंह रावत तथा जिला कार्यकारिणी के अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता, मंडल के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि संविधान के आदर्शों, राष्ट्रीय गीत के सम्मान और स्वदेशी जीवनशैली को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए वे निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।
The post संविधान दिवस – ऋषिकेश ‘वंदे मातरम्’ और स्वदेशी संकल्प से गूंजा appeared first on Avikal Uttarakhand.
