नवरात्र व ईद के मद्देनजर उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी

नवरात्र व ईद के मद्देनजर उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी
Share This News:

The post नवरात्र व ईद के मद्देनजर उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी appeared first on Avikal Uttarakhand.

मुख्यमंत्री से गैस किल्लत दूर करने की मांग

एलपीजी कोटा बढ़ाए जाने का दिया आश्वासन

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनको विक्रमी नवसंवत्सर २०८३ व चैत्र नवरात्र की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की जनता की रसोई गैस की परेशानी से अवगत करवाते हुए उसे दूर करने की मांग की। धस्माना ने कहा कि अमरीका इजरायल का ईरान पर हमला और उसके पलटवार से खाड़ी संकट से पैदा हुई रसोई गैस की भारी कमी का असर उत्तराखंड व राजधानी में लगातार बढ़ता जा रहा है और त्योहारी सीजन चैत्र नवरात्र व ईदुलफितर के कारण आम उपभोक्ता परेशान हैं इस परेशानी को न्यूनतम करवाने के लिए उनसे मांग करी कि वे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री व केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री से बातचीत कर प्रदेश को मिलने वाली एलपीजी सिलेंडरों के आवंटन कोटे को बढ़ाने की मांग कर जनता को राहत पहुंचाने का कार्य करें।

धस्माना ने कहा कि आज नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं और रमजान शरीफ का महीना भी चल रहा है और दो दिन बाद ईदुलफितर भी है ऐसे में सनातन धर्मावलंबियों व मुस्लिम दोनों समुदायों के त्यौहारों पर व उनकी रसोई पर गैस की किल्लत त्यौहारों को फीका कर रही है और लोग रसोई गैस के लिए दर दर भटक रहे हैं ।

धस्माना ने मुख्यमंत्री को बताया कि अकेले राजधानी देहरादून में लगभग पौने आठ लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं और देहरादून के लिए आवंटित कोटा साढ़े पांच लाख सिलेंडर है जो पहले ही सवा दो लाख कम है और आजकल कमी के कारण सप्लाई प्रभावित होने के कारण और कम आ रहे हैं जिससे अफरा तफरी का माहौल बन रहा है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धस्माना को आश्वासन दिया कि वे आज ही इस संबंध में केंद्रीय मंत्रियों व केंद्रीय सचिव व केंद्रीय अधिकारियों से बातचीत कर एलपीजी कोटा बढ़ाने की मांग करेंगे।

The post नवरात्र व ईद के मद्देनजर उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *