साइबर अपराध- 25 हजार का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Share This News:

The post साइबर अपराध- 25 हजार का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

कई राज्यों में मुकदमो में वांछित था आरोपी

मोबाइल-एटीएम-चेकबुक की बड़ी बरामदगी

अविकल उत्तराखंड

रुद्रपुर। स्थानीय पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी रोहित सोनी पुत्र सुनील सोनी, निवासी इन्द्रा नगर, थाटीपुर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश), उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई मुकदमे दर्ज हैं तथा न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

प्रकरण का विवरण
शिकायतकर्ता हरबंस लाल निवासी शांति कॉलोनी, रुद्रपुर की तहरीर पर 29 मई 2025 को कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। उनके एसबीआई खाते से 13 व 19 मई को कुल 54,999 रुपए धोखाधड़ी से निकाले गए थे। इसी आधार पर एफआईआर संख्या-254/2025 पंजीकृत की गई।

मामले की जांच में पहले ही गिरोह के कई सदस्यों – मनोज सैनी, अजय सैनी, सत्यपाल सिंह, पुष्पेन्द्र, विशुराज, रितिक व शेरु सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके कब्जे से 06 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 13 चेकबुक, 21 चेक, 04 पासबुक, 02 क्यूआर स्कैनर, एक डोंगल, डायरी, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए गए थे।

पुलिस टीम ने 27 अगस्त 2025 को फरार चल रहे आरोपी रोहित सोनी को रुद्रपुर नैनीताल रोड पर कोर्ट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ संगठित तरीके से साइबर ठगी की घटनाएं करना स्वीकार किया है।

The post साइबर अपराध- 25 हजार का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *