रामलीला मैदान में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस !

रामलीला मैदान में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस !
Share This News:

रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डे के पास रामलीला ग्राउंड में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रख दिया है। ट्रांजिट कैंप थाने के एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम लोगों ने सूचना दी कि रामलीला ग्राउंड में बुजुर्ग का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के पास से एक एक्सरे मिला है। जिसमें डाल चंद लिखा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि बुजुर्ग शुगर के मरीज थे और बीमार थे। ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *