देहरादून आपदा का कहर: 27 मौतें, 9 लोग अब भी लापता – जनजीवन पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती!

देहरादून आपदा का कहर: 27 मौतें, 9 लोग अब भी लापता – जनजीवन पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती!
Share This News:

देहरादून में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है जिससे कई चुनौतियां सामने आई हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा है। इस आपदा में 27 लोगों की जान गई है और 9 अभी भी लापता हैं 150 से ज़्यादा लोग राहत शिविरों में हैं। पेयजल आपूर्ति प्रभावित है सड़कें खराब हैं। मौसम विभाग ने आज भी छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आपदाग्रस्त इलाकों में कई तरह की चुनौतियां. File

देहरादून। देहरादून में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। आपदाग्रस्त इलाकों में कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। हालांकि प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्यों में जुटा है। राजधानी की इस आपदा में 27 लोग जान गंवा चुके हैं। अब भी नौ लोग लापता हैं। 150 से अधिक आपदा प्रभावित राहत कैंपों में हैं।

चौथे दिन भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित
देहरादून: उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्लोगी फाल का स्रोत क्षतिग्रस्त होने के कारण कुछ दिनों तक उत्तर शाखा क्षेत्र में पानी न आने की उम्मीद है। मुख्य शहर में बांदल नदी से आने वाली पेयजल आपूर्ति लगभग शुरू हो गई है।

शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक की सड़कें खस्ताहाल
देहरादून: सामान्यत: 15 सितंबर से सड़कों के निर्माण शुरू हो जाता है। लेकिन, इस बार पैच वर्क तक नहीं हो पा रहा है।

मौसम की मार के चलते लगातार हो रही बारिश के बीच सड़कों की सूरत बद से बदतर होती जा रही है और लोनिवि, नगर निगम, पीएमजीएसवाई आदि लाचार हैं। वर्षा बंद होने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। आमजन को आवाजाही में हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।

आज भी छह जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *