The post डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने दी पुलिस को तहरीर appeared first on Avikal Uttarakhand.
सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट चलाने वालों पर जांच शुरू
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनकी छवि धूमिल करने वाली भ्रामक पोस्टों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि कुछ लोगों द्वारा फेसबुक पर उनके खिलाफ झूठे और निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनका कोई तथ्य या सबूत नहीं है।
तिवारी ने अपनी तहरीर में लिखा है कि यह सब उनकी व्यक्तिगत छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की साजिश के तहत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन सोशल मीडिया पोस्टों से न केवल उनकी, बल्कि राज्य सरकार की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
डीजी सूचना ने एसएसपी से अनुरोध किया है कि इस मामले की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने तहरीर के साथ सोशल मीडिया पोस्ट की प्रतियां भी संलग्न की हैं।
इस प्रकरण को लेकर देहरादून पुलिस की एंटी साइबर क्राइम टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित की जा रही संबंधित पोस्टों के स्रोतों और प्रसारकों की पहचान करने में जुटी है।
सूचना विभाग के सूत्रों के अनुसार, विभाग प्रमुख द्वारा यह कदम राज्य में अफवाहों और फर्जी सूचनाओं के प्रसार पर अंकुश लगाने की दिशा में भी एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

सेवा में,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,
जनपद देहरादून, उत्तराखण्ड।
महोदय,
कृपया आपके संज्ञान में लाना है कि कतिपय लोगो द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत अनर्गल आरोप (छणायाप्रति संलग्न) बिना किसी तथ्य व सबूत के लगाये जा रहे है, जिरारो सामाजिक रूप से मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
अतः उक्त क्रम में आपसे अनुरोध है कि उक्त प्रकरण की जांच करते हुए संबंधितों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
संलग्न-उपरोक्तानुसार (5)।
दिनांक-17.10.2025
भवदीय,
The post डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने दी पुलिस को तहरीर appeared first on Avikal Uttarakhand.
