The post आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट किया appeared first on Avikal Uttarakhand.
देखें, विधायक चुफाल दोपहिया से पहुंचे प्रभावित इलाकों में
विधायक चुफाल ने डीएम से राहत सामग्री और पेयजल व्यवस्था के लिए की बात
अविकल उत्तराखंड
डीडीहाट। विधायक व पूर्व मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नगर पालिका क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस वार्ड, आंबेडकर वार्ड और शिव मंदिर वार्ड में दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को नगरपालिका शिविर कैंप में शिफ्ट कराया। इन परिवारों के घरों में दरारें आ जाने से लोगों को असुरक्षित आवास छोड़ना पड़ा।
चुफाल दोपहिया वाहन में सवार होकर प्रभावित गांवों तक पहुंचे।
वहीं ग्राम पंचायत चलामोरी में पहाड़ी दरकने से 14 मकानों पर मलबा आ गया। प्रभावित परिवारों को तत्काल प्राथमिक पाठशाला कुमलगऊ और कुछ अन्य परिवारों को नज़दीकी गांवों में शिफ्ट किया गया। सरकार की ओर से तत्काल राहत सामग्री और खाद्य वस्तुएँ उपलब्ध कराई गईं।
चुफाल ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने और पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

The post आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट किया appeared first on Avikal Uttarakhand.
