The post आपदा का कहर – पीएम व गृह मंत्री ने मदद का भरोसा दिया appeared first on Avikal Uttarakhand.
देखें वीडियो,आपदा में फिर टूटे पुल, सड़कें व मकान,पर्यटकों को किया अलर्ट
बादल फटने से नुकसान का सीएम ने लिया जायजा
मसूरी व सहस्त्रधारा में पर्यटकों को सुरक्षित पहुंचाया
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। बादल फटने व भारी बरसात से दून के मालदेवता व प्रेमनगर के दो पुल टूटने से आवागमन ठप हो गया। कई दुकानें, मकान व होटलों को भारी नुकसान पहुंचा। दो लोग लापता हैं।
प्रदेश के कई इलाकों में सड़कें टूट गयी। और सम्पर्क मार्गों को भारी नुकसान पहुंचा। छोटी-बढ़ी कई नदियां कहर बरपा रही हैं। सैकड़ों हेक्टेयर जमीन बाढ़ में बह गई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार की सुबह दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में राज्य के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य में राहत कार्य और तेज़ी से संचालित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तत्परता से सक्रिय है और बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार की सुबह देहरादून जनपद के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किआ।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक उमेश काऊ , कमिश्नर विनय शंकर पांडे एवं वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
भारी बरसात से दून-विकासनगर सड़क मार्ग पर टौंस नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया। हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले इस पुल के टूटने से आवागमन बुरी तरह बाधित हुआ है। सोमवार देर रात बादल फटने से सहस्त्रधारा व मालदेवता इलाके में भारी तबाही हुई।
मालदेवता में पुल टूटने से क्षेत्रवासियों के सामने नया संकट पैदा हो गया। होटल,मकान व रिसॉर्ट खतरे की जद में है।
आपदाग्रस्त इलाके के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो और राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी एवं स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है ।

जिला प्रशासन ने सहस्रधारा श्रेत्र से पर्यटक को सुरक्षित स्थानो पर पहुँचाया गया।
डीएम व एसएसपी ग्राउंड जीरो पर
डीएम सविन बंसल व एसएसपी अजय सिंह ने मालदेवता में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत टीमों को सामंजस्य से काम करने को कहा।

मसूरी में सभी होटलों व होम स्टे में आज ट्रैवल ना करने की घोषणा की गयी है।
होटल एसोसिएशन ने सभी पर्यटकों को आज निशुल्क प्रवास करने की व्यवस्था की गई है
इसके अतिरिक्त सभी धर्मशाला , गुरुद्वारे में प्रशासन द्वारा खतरे वाले होटल्स के पर्यटकों के रहने की व्यवस्था की जा चुकी है

नगर पालिका की बस से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
The post आपदा का कहर – पीएम व गृह मंत्री ने मदद का भरोसा दिया appeared first on Avikal Uttarakhand.
