The post परेड ग्राउंड में डीएम व एसएसपी ने आंदोलनकारियों से की बात appeared first on Avikal Uttarakhand.
सीबीआई जांच, परीक्षा निरस्तीकरण और आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के नेतृत्व में परेड ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। सैकड़ों युवा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच, परीक्षा निरस्त करने और आयोग अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटे रहे।
शुक्रवार की दोपहर जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय कुमार धरना स्थल पहुंचे और युवाओं को अब तक की गई कार्यवाही से अवगत कराया, लेकिन आंदोलनकारी असंतुष्ट रहे। बेरोज़गार संघ अध्यक्ष राम कंडवाल ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी कूच का ऐलान किया जाएगा।
संघ उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को बदनाम करने और तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल उच्च शिक्षित युवा किसी भी बहकावे में नहीं आएंगे।
संघ के आंदोलन को कई सामाजिक और राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल रहा है। इस मौके पर संघ के संरक्षक बॉबी पंवार, महासचिव संजेंद्र कठैत सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
The post परेड ग्राउंड में डीएम व एसएसपी ने आंदोलनकारियों से की बात appeared first on Avikal Uttarakhand.
