The post डीएम सविन बंसल को ‘रियल हीरो’ सम्मान से नवाजा appeared first on Avikal Uttarakhand.
ईगास पर्व पर जिलाधिकारी की संवेदनशीलता से गदगद हुए स्थानीय निवासी
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। गंगोत्री एन्क्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने जिलाधिकारी सविन बंसल को ‘रियल हीरो’ की उपाधि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलमालाएं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।लोक पर्व ईगास बग्वाल के अवसर पर महिलाओं ने निर्णय लिया था कि वे पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को सम्मानित करेंगी। जब यह सूचना जिलाधिकारी तक पहुंची, तो उन्होंने मातृशक्ति को असुविधा न हो, इसलिए स्वयं गंगोत्री एन्क्लेव पहुंचने का संदेश भेजा।जिलाधिकारी के पहुंचते ही महिलाओं और बालिकाओं ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया — हल्दी, चंदन, रोली और अक्षत से तिलक कर उन्हें ईगास पर्व की शुभकामनाएं दीं।

डीएम सविन बंसल ने भी गंगोत्री एन्क्लेव वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि राज्य में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की भावना बनी रहे।”डीएम ने बताया कि ईगास पर्व के दिन आधिकारिक व्यस्तता के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके थे, इसलिए उन्होंने मातृशक्ति से क्षमा भी मांगी।गंगोत्री एन्क्लेव के अध्यक्ष गिरीश गैरोला ने बताया कि डीएम सविन बंसल हाल ही में शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते समय एसएसपी को अपने पीछे बाइक पर लेकर निकले थे, जिसका वीडियो वायरल हुआ। इसी प्रेरणा से महिलाओं ने उन्हें ‘रियल हीरो’ का सम्मान देने का निश्चय किया।इस अवसर पर महिलाओं ने डीएम को पारंपरिक दाल के पकोड़े भी परोसे और क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद किया। गंगोत्री एन्क्लेव वासियों ने कहा कि डीएम सविन बंसल का जनता से सीधा संवाद और उनकी संवेदनशीलता उन्हें एक सशक्त और जनसेवक प्रशासक के रूप में स्थापित करती है।
The post डीएम सविन बंसल को ‘रियल हीरो’ सम्मान से नवाजा appeared first on Avikal Uttarakhand.
