दुर्गम रास्तों से पैदल फुलेत पहुँचे डीएम सविन

दुर्गम रास्तों से पैदल फुलेत पहुँचे डीएम सविन
Share This News:

The post दुर्गम रास्तों से पैदल फुलेत पहुँचे डीएम सविन appeared first on Avikal Uttarakhand.

आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

चमोली। जनपद के सबसे दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्र फुलेत तक जिला प्रशासन ने हेली सेवा छोड़ पैदल रास्ता चुना। जिलाधिकारी सविन बंसल प्रशासनिक अमले के साथ लगभग 40 किमी छमरौली तक वाहन से पहुँचे और वहां से करीब 12 किमी दुर्गम पैदल मार्ग तय कर फुलेत पहुंचे।

डीएम ने आपदा से हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने और जनजीवन सामान्य करने के निर्देश दिए।

आपदा में पुलिया, पुल, सड़कें और पगडंडियां बह गई हैं, जिससे प्रभावित गाँवों तक पहुँच बेहद कठिन हो गया है। गाड़, गदेरे और ढौंड पार कर डीएम प्रभावित परिवारों के पास पहुँचे और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार और प्रशासन हर हाल में उनके साथ खड़ा है तथा युद्ध स्तर पर सामान्य जीवन बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

The post दुर्गम रास्तों से पैदल फुलेत पहुँचे डीएम सविन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *