The post साकेत पंत के खेल से दून किंग राइडर बनी चैंपियन appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मैन ऑफ द सीरीज साकेत पंत की ऑलराउंडर खेल के सहारे दून किंग राइडर ने दून सुपर किंग को 29 रन से पराजित कर उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता।
उत्तरांचल प्रेस क्लब की तरफ से गुरुवार को मंजुल सिंह माझिला स्मृति प्रतियोगिता का फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज के मैदान पर खेला गया। दून किंग राइडर ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। कप्तान सुनील सिंह ने 41 और साकेत पंत ने 34 रन की पारी खेली। दून सुपर किंग के हर्ष उनियाल ने दो विकेट लिए। जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य लेकर उतरे दून सुपर किंग के बल्लेबाज सात विकेट खोकर 134 रन ही बना सके। हमेशा की तरह मनीष डंगवाल ने अच्छी बल्लेबाजी कर 43 रन बनाए। दून किंग राइडर के साकेत पंत और अभय कैंतुरा ने दो-दो विकेट लिए। साकेत पंत मेन ऑफ द सीरीज, हर्ष उनियाल बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर रहे।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पत्रकारिता जैसे कार्यों के बीच खेल के लिए समय निकालना तनाव को कम करने जैसा है जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहते है। साथ ही कैबिनेट मंत्री जोशी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्लब का आभार प्रकट किया जिससे सभी पत्रकारों को खबर संकलन के बीच खेल सौहार्द पूर्ण माहौल मिल पाया है। अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी , CMIS कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी और श्रीमती भावना माझिला व दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज कुमार झा ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मैंन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र डसीला, खेल संयोजक अभय कैंतुरा सहित कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
The post साकेत पंत के खेल से दून किंग राइडर बनी चैंपियन appeared first on Avikal Uttarakhand.
