The post दून पुलिस का औचक निरीक्षण, 100 छात्रों की रिपोर्ट नेगेटिव appeared first on Avikal Uttarakhand.
ड्रग्स फ्री कैंपस अभियान 2025
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। ‘ड्रग्स फ्री कैंपस’ अभियान में दून पुलिस ने स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया।
शनिवार को थाना प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान पर पुलिस, प्रशासन एवं डॉक्टरों की संयुक्त टीम द्वारा बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया गया।
अभियान के तहत पूर्व में सभी छात्र-छात्राओं से ड्रग्स परीक्षण के लिए कंसेंट फॉर्म/शपथ पत्र भरवाए गए थे। आज किए गए निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपस्थित छात्र-छात्राओं में से 100 छात्रों का रैंडम ड्रग्स किट से यूरिन टेस्ट किया गया, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।
दून पुलिस ने छात्रों को स्पष्ट संदेश दिया कि यदि कोई भी छात्र/छात्रा किसी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद सभी छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के तहत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी जल्द ही औचक निरीक्षण किए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पूर्व भी पुलिस, प्रशासन एवं मेडिकल टीम द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में यूरिन एवं ब्लड टेस्ट के माध्यम से ड्रग्स परीक्षण किए जा चुके हैं।
निजी संस्थान में अध्ययनरत स्थानीय एवं अन्य राज्यों के छात्र-छात्राओं ने दून पुलिस की इस पहल की सराहना की। कई छात्रों ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने अभिभावकों को भी दी, जिन्होंने भी दून पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा की।

गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशानुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के लक्ष्य को साकार करने हेतु जनपद में लगातार ड्रग्स फ्री कैंपस अभियान संचालित किया जा रहा है।
The post दून पुलिस का औचक निरीक्षण, 100 छात्रों की रिपोर्ट नेगेटिव appeared first on Avikal Uttarakhand.
