डॉ. बर्त्वाल शिक्षा जगत के ग्लोबल सस्टेनेबल अवार्ड से सम्मानित

डॉ. बर्त्वाल शिक्षा जगत के ग्लोबल सस्टेनेबल अवार्ड से सम्मानित
Share This News:

The post डॉ. बर्त्वाल शिक्षा जगत के ग्लोबल सस्टेनेबल अवार्ड से सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। दून इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून के प्रिंसिपल डॉ. दिनेश बर्त्वाल को दिल्ली में प्रतिष्ठित ग्लोबल सस्टेनेबल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से स्थिरता और पर्यावरणीय जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

डॉ. बर्तवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों की सामूहिक मेहनत को दिया। उन्होंने कहा, “मैं स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों का आभारी हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा सहयोग किया। यह सम्मान हमारी टीम की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक है, जो स्थिरता के क्षेत्र में हमारे प्रयासों को और सशक्त बनाता है।”

रविवार को मिले इस सम्मान के साथ डॉ. बर्तवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में दून इंटरनेशनल स्कूल ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्थिर विकास के प्रति भी उल्लेखनीय पहल की है।

The post डॉ. बर्त्वाल शिक्षा जगत के ग्लोबल सस्टेनेबल अवार्ड से सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *