डॉ कमल कुमार बिष्ट को मिला बेस्ट परफ़ॉर्मर पुरस्कार

Share This News:

The post डॉ कमल कुमार बिष्ट को मिला बेस्ट परफ़ॉर्मर पुरस्कार appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर के रसायन विज्ञान विभाग प्राध्यापक डॉ० कमल कुमार बिष्ट भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), चलकेरे परिसर (चित्रदुर्ग, कर्नाटक) द्वारा आयोजित रसायन विज्ञान विषय के एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स में ‘बेस्ट परफ़ॉर्मर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसके लिए प्रशिक्षण अवधि में होने वाली लेक्चर, प्रयोगशाला सेशन, क्विज, असाइनमेंट, प्रारंभिक और अंतिम परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक विषय से दो ‘बेस्ट परफ़ॉर्मर’ चयनित किये गए.
डॉ० बिष्ट ने बताया कि रिफ्रेशर कोर्स में प्राप्त हुआ अनुभव निस्संदेह उनके अध्यापन को और अधिक बेहतर बनाने में सहायक होगा. महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० प्रणीता नन्द ने डॉ० बिष्ट को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनायें प्रेषित की. महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग एवं कर्मचारी वर्ग ने भी ख़ुशी जाहिर की है. महाविद्यालय के गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ० इमरान अली ने भी इसी अवधि में गणित विषय में एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स में सहभागिता की।

बताते चलें कि भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), चलकेरे परिसर (चित्रदुर्ग, कर्नाटक) में दिनांक 24 अप्रैल 2026 से 09 मई 2026 तक उत्तराखण्ड के विभिन्न विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालयों से विज्ञान विषयों (रसायन विज्ञान, भौतिकी, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, और गणित) के लगभग 80 प्राध्यापकों ने उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

The post डॉ कमल कुमार बिष्ट को मिला बेस्ट परफ़ॉर्मर पुरस्कार appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *