डीएम के हस्तक्षेप से विधवा शोभा का ऋण माफ, बैंक ने लौटाए घर के कागजात

Share This News:

The post डीएम के हस्तक्षेप से विधवा शोभा का ऋण माफ, बैंक ने लौटाए घर के कागजात appeared first on Avikal Uttarakhand.

असहाय परिवार को मिला न्याय, राइफल क्लब से आर्थिक सहायता के निर्देश

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की संवेदनशील पहल से एक असहाय विधवा महिला को बड़ी राहत मिली है। आईसीआईसीआई बैंक ने जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शोभा रावत का ऋण माफ करते हुए उनके घर के कागजात लौटा दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल और उप जिलाधिकारी (न्याय) कुमकुम जोशी के प्रयास से 5 लाख रुपये की बकाया राशि मात्र 10 हजार रुपये में सेटल कर दी गई और बैंक ने नो-ड्यूज प्रमाणपत्र जारी किया।

शोभा रावत अपने दिव्यांग पुत्र और बेटी के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी सविन बंसल एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। डीएम ने शोभा को आत्मनिर्भर बनाने हेतु राइफल क्लब से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

DocScanner-Oct-16-2025-08-54

विगत माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी व्यथा बताई थी। उन्होंने कहा था कि वर्ष 2024 में पति की मृत्यु के बाद उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है। उन्होंने बैंक से 17 लाख का ऋण लिया था। ऋण बीमा के बावजूद बैंक ने ₹13.20 लाख की बीमा राशि समायोजित करने के बाद ₹5 लाख की वसूली जारी रखी थी।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी ने निरंतर फॉलोअप कर बैंक से समन्वय स्थापित किया। अंततः बैंक ने ऋण माफ कर घर के कागजात लौटा दिए।
जिला प्रशासन की इस पहल से असहाय परिवार को न केवल आर्थिक राहत मिली बल्कि शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार, ऋणमाफी और संपत्ति वापसी जैसे मामलों में त्वरित कार्यवाही से कई जरूरतमंदों को न्याय मिल रहा है।

The post डीएम के हस्तक्षेप से विधवा शोभा का ऋण माफ, बैंक ने लौटाए घर के कागजात appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *