The post सीएम आवास में ईगास पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखण्ड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास / बग्वाल को पूरे राज्य में धूम धाम से मनाया जाएगा, जिसमें राज्य भर में होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया 1 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री आवास में भी ईगास पर्व को धूम धाम से मनाया जाएगा।
मधु भट्ट ने बताया कि ईगास / बग्वाल के पावन पर्व के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की भी शुरुवात की जाएगी। रजत जयंती पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का सांस्कृतिक मंचन देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में 01 से 09 नवम्बर तक किया जायेगा। जिसमें विभिन्न हिमालय राज्यों से भी लोग प्रतिभाग करेंगे।
The post सीएम आवास में ईगास पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा appeared first on Avikal Uttarakhand.
