सुशासन में उत्कृष्टता – आईएएस बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान

Share This News:

The post सुशासन में उत्कृष्टता – आईएएस बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान appeared first on Avikal Uttarakhand.

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून।  47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्टता हेतु राष्ट्रीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया।

यह सम्मान प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शी शासन व्यवस्था और प्रभावी जनसंचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सरकारी नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक सरल, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग, नवाचार और संवेदनशील संचार रणनीतियों के जरिए उन्होंने सुशासन की अवधारणा को और सुदृढ़ किया है।

गौरतलब है कि देहरादून 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें देशभर से जनसंपर्क, मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” विषय पर केंद्रित है। सम्मेलन में सुशासन, पारदर्शिता, डिजिटल कम्युनिकेशन और राष्ट्र निर्माण में जनसंपर्क की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है।

यह आयोजन उत्तराखंड को राष्ट्रीय संवाद के एक प्रभावशाली केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।

The post सुशासन में उत्कृष्टता – आईएएस बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *