नेत्रदान जागरूकता : हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में मैराथन आयोजित

नेत्रदान जागरूकता : हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में मैराथन आयोजित
Share This News:

The post नेत्रदान जागरूकता : हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में मैराथन आयोजित appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला : हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में 40वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा जन-जागरूकता के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान जागरूकता के उद्देश्य से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

इस मैराथन में अस्पताल के डॉक्टर्स, स्टूडेंट्स और स्टाफ कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. अशोक देवराड़ी, डॉ. संचिता पुगाजांडी आदि मौजूद रहे।

अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने इस अवसर पर कहा कि “नेत्रदान को महादान कहा गया है क्योंकि इससे दृष्टिहीन लोगों को जीवन में रोशनी और दुनिया देखने का अवसर मिलता है। समाज में फैली कुछ सामाजिक और धार्मिक भ्रांतियाँ, डर और जानकारी की कमी के चलते बहुत से लोग नेत्रदान नहीं कर पाते। ऐसे कार्यक्रम इन भ्रांतियों को दूर कर लोगों को जागरूक करने का माध्यम बनते हैं।”

भारत में कॉर्नियल ब्लाइंडनेस की भयावह स्थिति

नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू धस्माना ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में करीब 1.1 मिलियन लोग कॉर्नियल ब्लाइंडनेस (नेत्र की पटलिका से जुड़ी अंधता) से पीड़ित हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे हैं। इस स्थिति का वर्तमान में एकमात्र समाधान कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन है, जो नेत्रदान पर निर्भर करता है।

उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न प्रकार की जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

नाटक और अन्य गतिविधियों से जागरूकता का संदेश

अस्पताल परिसर में नेत्रदान पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को नेत्रदान के महत्व और उससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा पोस्टर प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता और परामर्श सत्रों के माध्यम से भी जन-जन तक नेत्रदान का संदेश पहुँचाया जा रहा है।

नेत्रदान कैसे करें?

नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू धस्माना ने बताया कि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, उत्तराखंड का एक रजिस्टर्ड आई बैंक संचालित करता है। नेत्रदान के इच्छुक व्यक्ति निम्नलिखित संपर्क माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं: 8194009630, 0135-2471440, 0135-2471355

The post नेत्रदान जागरूकता : हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में मैराथन आयोजित appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *