प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी ने सपत्नीक केदारधाम के दर्शन किये

प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी ने सपत्नीक केदारधाम के दर्शन किये
Share This News:

The post प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी ने सपत्नीक केदारधाम के दर्शन किये appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें वीडियो

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ नारों से गूंजा केदारधाम

हेमंत द्विवेदी मुर्दाबाद व वीआईपी दर्शन बन्द करो के लगे गगनभेदी नारे

अविकल उत्तराखंड

केदारनाथ। इस बार कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम से बेचैन करने वाली खबरें बीकेटीसी व प्रशासन की धड़कनें बढ़ा रही है। शुक्रवार को वीआईपी दर्शन के खिलाफ एकजुट हुए तीर्थ पुरोहितों ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर धाम का माहौल गर्मा दिया।

शुक्रवार को प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी ने अपनी पत्नी के साथ केदारधाम के दर्शन किये। अडानी ने पूजा अर्चना भी की। इस दौरान बीकेटीसी के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भो साथ थे।

अडानी के दर्शन के दौरान तीर्थ पुरोहितों के एक गुट व श्रद्धालुओं ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को निशाने पर ले लिया। और ‘हेमंत द्विवेदी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए।

मिली जानकारी के अनुसार, वीआईपी मूवमेंट के चलते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा की वजह से कई श्रद्धालु दर्शनों का इंतजार करते रहे। वीआईपी दर्शन के दौरान आम श्रद्धालुओं को रोका गया। और इसी वजह से लोगों में नाराजगी बढ़ी

इसी बीच कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नारेबाजी करने वाले लोग किसी स्थानीय मुद्दे को लेकर नाराज थे। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

धार्मिक आस्था के केंद्र केदारनाथ मंदिर में इस तरह की नारेबाजी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर वीआईपी मूवमेंट और आम श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बीच संतुलन को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।गौरतलब है कि हाल ही में शासन ने बीकेटीसी के सीईओ की जिम्मेदारी डीएम से हटाकर पीसीएस अफसर को सौंपी। यह मसला भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

The post प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी ने सपत्नीक केदारधाम के दर्शन किये appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *