चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के 24 पदों का अंतिम परिणाम जारी

चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के 24 पदों का अंतिम परिणाम जारी
Share This News:

The post चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के 24 पदों का अंतिम परिणाम जारी appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें परीक्षफल

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएँ, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के रिक्त 24 पदों (बैकलॉग सहित) का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा विज्ञापन संख्या– उ०चि०से०च०बो०/परी० (होम्यो० चि०अधि०)/05/2021-22/539, दिनांक 09 जून 2022 के माध्यम से इन पदों पर चयन हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसके क्रम में 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) से 19 जुलाई 2025 (शनिवार) तक अर्ह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार बोर्ड कार्यालय में आयोजित किए गए।

बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, साक्षात्कार परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त कुल अंकों — जिसमें मौखिक परीक्षा (वाइवा), बीएचएमएस परीक्षा, एमडी होम्योपैथिक एवं अनुभव के आधार पर प्राप्त अंक शामिल हैं — के आधार पर रिक्तियों की संख्या के अनुरूप श्रेणी एवं उप-श्रेणीवार श्रेष्ठता सूची (Merit List) तैयार की गई है।

ऊर्ध्व एवं क्षैतिज आरक्षण लागू करते हुए तैयार की गई इस श्रेष्ठता सूची के आधार पर चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के 24 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया जाता है।

The post चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के 24 पदों का अंतिम परिणाम जारी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *