बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर मौत, पांच घायल

Share This News:

The post बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर मौत, पांच घायल appeared first on Avikal Uttarakhand.

चंपावत हादसा- चालक के नशे में होने की आशंका

अविकल उत्तराखंड

चंपावत। जनपद के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाघधार के पास शादी से लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का रेस्क्यू देर रात कर लिया गया। लोहाघाट थाना पुलिस, फायर कर्मियों और एसडीआरएफ जवानों द्वारा घायलों को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ये सड़क दुर्घटना जीप चालक के नशे में होने के कारण बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह के समय तड़के खाई से सभी शवों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बारात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट से चम्पावत जिले में आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात बाराती वापस लौट रहे थे। तभी जीप अनियंत्रित हो खाई में गिर गई। इस हादसे में मां बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया कि- गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट निवासी बबलू की बारात चंपावत जिले के बालातड़ी गांव आई हुई थी. बारात दुल्हन लेकर वापस लौट रही थी। वापसी में देर रात लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाघधार के पास बारात के काफिले का एक वाहन बोलेरो वाहन यूके 04 TB 2074, करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। इसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घायलों को खाई से निकालकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

एसओ लोहाघाट ने बताया कि घटना रात 2:30 बजे के लगभग की है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी व उपचार कर रहे डॉक्टर अजीम ने बताया कि 5 घायलों को अस्पताल लाया गया था। उनमें से एक की गंभीर हालत को देखकर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

The post बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर मौत, पांच घायल appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *