The post स्व.शरद धूलिया की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता होगी appeared first on Avikal Uttarakhand.
कर्मभूमि फाउंडेशन ने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर को फुटबॉल ट्रॉफी भेंट की
अविकल उत्तराखण्ड
लैंसडौन। वर्ष 2023 में स्थापित कर्मभूमि फाउंडेशन उत्तराखंड में सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन ने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडौन को एक फुटबॉल ट्रॉफी भेंट की गई।
फाउंडेशन ने प्रस्ताव दिया है कि इस ट्रॉफी के माध्यम से ‘कर्मभूमि साप्ताहिक’ के पूर्व संपादक स्व. शरद चंद्र धूलिया की स्मृति में, रेजिमेंटल सेंटर के सहयोग से एक वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाए। इसका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में फुटबॉल खेल को प्रोत्साहन देना है।
फाउंडेशन की ओर से यह ट्रॉफी कर्नल विकास डिमरी (स्व. शरद चंद्र धूलिया के दामाद) एवं श्रीमती ज्योत्स्ना धूलिया डिमरी द्वारा ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम, कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर को प्रदान की गई।
डॉ. नैथानी, लैंसडौन ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष व कुलदीप खंडेलवाल उपस्थित रहे।
The post स्व.शरद धूलिया की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता होगी appeared first on Avikal Uttarakhand.
