गैस संकट- चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के प्रभावित होने की आशंका

गैस संकट- चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के प्रभावित होने की आशंका
Share This News:

The post गैस संकट- चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के प्रभावित होने की आशंका appeared first on Avikal Uttarakhand.

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे पर गैस संकट पर घेरेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने गैस की किल्लत व कालाबाजारी पर आक्रोश जताया

गैस आपूर्ति में कोताही राज्य के पर्यटन के लिए घातक – गोदियाल

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। चारधाम यात्रा अप्रैल माह में शुरू होने वाली है। और आसन्न रसोई गैस संकट ने कई नई परेशानी खड़ी कर दी है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सैलाब उत्तराखण्ड की ओर उमड़ेगा।

ऐसे में सरकारी मशीनरी के लिए चारधाम यात्रा रूट व पर्यटक स्थलों में गैस ईंधन आपूर्ति को जारी रखना कठिन चुनौती बन गयी है।

कई शहरों में गैस के लिए लम्बी लाइन लगी है। और बैकलॉग ने जनता व होटल कारोबारी की धड़कनें बढ़ा दी है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकारी दावों को खारिज करते हुए गैस की किल्लत व कालाबाजारी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे से पूर्व केंद्र व राज्य सरकार से गैस संकट के ठोस हल की अपील की है।

सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों सेउत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गैस की किल्लत एवं कालाबाजारी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। यदि वास्तव में राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है, तो सरकार को इस पर स्पष्ट स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए।

गणेश गोदियाल ने चार धाम यात्रा से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि बड़ी संख्या में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन निरस्त होने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिससे हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कुमाऊँ मंडल में भी पर्यटन गतिविधियों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि होटल व्यवसाय और अन्य पर्यटन से जुड़े कार्यों को समय पर गैस आपूर्ति नहीं मिलती है, तो इसका व्यापक असर पूरे राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन पर पड़ेगा।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि वह इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान उन्हें भी राज्य की जनता को यह भरोसा दिलाना चाहिए कि देश में घरेलू गैस एवं ईंधन की कोई कमी नहीं है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हालांकि, शासन-प्रशासन गैस के बढ़ रहे संकट के हल का दावा भी कर रहा है। लेकिन कई दिनों की बुकिंग के बाद भी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर लेने के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पीएम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर कांग्रेस गैस संकट पर प्रदर्शन की भी रूपरेखा बना रही है।

The post गैस संकट- चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के प्रभावित होने की आशंका appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *