दूरस्थ गांव में पहुंच रहे ग्राफिक एरा के डॉक्टर

दूरस्थ गांव में पहुंच रहे ग्राफिक एरा के डॉक्टर
Share This News:

The post दूरस्थ गांव में पहुंच रहे ग्राफिक एरा के डॉक्टर appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। ग्राफिक एरा के चलते-फिरते अस्पताल देहरादून के दूरस्थ पर्वतीय अंचलों में लोगों का सहारा बन रहे हैं। उत्तरकाशी के दूरस्थ पौंठी गांव में डॉक्टरों के साथ पहुंचकर चलते-फिरते अस्पतालों ने 102 लोगों को चिकित्सा सेवा मुहैया कराई।

ग्राफिक एरा अस्पताल की मोबाइल मेडिकल यूनिट उत्तरकाशी के राजगढ़ी तहसील के पौंठी गांव पहुंची। जहां इन चलते फिरते अस्पतालों का स्वागत यमुना घाटी के क्षेत्र की जनता ने बड़े ही गर्मजोशी और उत्साह के साथ किया। ग्राफिक एरा की डाक्टरों की टीम ने इन चलती फिरती प्रयोगशालाओं में 102 ग्रामीणों के विभिन्न लैब प्रशिक्षण किए और उन्हें ओपीडी सेवाएं, प्रारंभिक चिकित्सा और निशुल्क औषधि उपलब्ध कराई गई। इस मेडिकल टीम में चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश के साथ उनकी टीम शामिल रही ।

यह मोबाइल मेडिकल यूनिट संपूर्ण यमुना घाटी क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। इस यूनिट के माध्यम से नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंड के दूरस्थ गांव में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

The post दूरस्थ गांव में पहुंच रहे ग्राफिक एरा के डॉक्टर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *