The post ग्राफिक एरा हॉस्पिटल को लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड्स appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। चिकित्सा क्षेत्र में कई नये कीर्तिमान बनाने वाले ग्राफिक एरा हॉस्पिटल अब दूर दूर तक अपनी चमक बिखेरने लगा है। लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड नॉर्थ 2025 की दो महत्वपूर्ण श्रेणियों ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट में सम्मानित किया गया।
ई.टी. लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड नॉर्थ 2025 में ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस को सर्वश्रेष्ठ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर में उत्कृष्टता के दो अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया। दिल्ली के एक विख्यात होटल में हुए इस कार्यक्रम में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अवॉर्ड्स प्रदान किए। पहला पुरस्कार ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने प्राप्त किया। वहीं, दूसरा सम्मान हॉस्पिटल की ओर से मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी ने ग्रहण किया।
ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ने बीते वर्षों में जटिलतम सर्जरी और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से प्रदेश में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हाल ही में यहां की डॉक्टरों की टीम ने कुशिंग्स सिंड्रोम का बिना मस्तिष्क खोले सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा जगत में नई मिसाल पेश की।
The post ग्राफिक एरा हॉस्पिटल को लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड्स appeared first on Avikal Uttarakhand.
