The post ग्राफिक एरा के शार्दुल को स्कीइंग में स्वर्ण पदक appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून । ग्राफिक एरा के शार्दुल थपलियाल ने इंटर यूनिवर्सिटी स्कीइंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र शार्दुल थपलियाल ने इंटर यूनिवर्सिटी स्कीइंग चैंपियनशिप में स्की माउंटेनियरिंग (स्प्रिंट) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता गांदरबल की सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भाग लिया।
The post ग्राफिक एरा के शार्दुल को स्कीइंग में स्वर्ण पदक appeared first on Avikal Uttarakhand.
