The post सचिवालय में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.
450 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 93 ने किया रक्तदान
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सोमवार को सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग और सचिवालय संघ के तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया।
शिविर में 450 लोगों ने पंजीकरण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जबकि 93 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य सचिव ने इसे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक सराहनीय पहल बताते हुए सचिवालय कर्मियों और उनके परिजनों को लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने रक्तदान करने वालों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

शिविर में दून मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं तकनीशियनों द्वारा परामर्श, जांच और दवा वितरण किया गया। फिजिशियन, सर्जन, ईएनटी, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र, त्वचा, मनोचिकित्सा, बाल रोग और फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। कुल 396 रक्त एवं मधुमेह जांच और 175 ईसीजी परीक्षण किए गए।
इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य, नोडल अधिकारी डॉ. विमलेश जोशी, डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. रवीन्द्र राणा, डॉ. केसी पंत, डॉ. अनिल आर्य सहित सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेडा, महासचिव राकेश जोशी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
The post सचिवालय में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.
