हेमकुंड यात्रा मार्ग – अटलाकोटी ग्लेशियर से नेपाली युवक का शव बरामद

Share This News:

The post हेमकुंड यात्रा मार्ग – अटलाकोटी ग्लेशियर से नेपाली युवक का शव बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

SDRF टीम ने रेस्क्यू कर शव पुलिस को सौंपा

अविकल उत्तराखंड

चमोली। हेमकुंड यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी ग्लेशियर के पास नेपाली मूल का एक व्यक्ति खाई में गिरने से मौत का शिकार हो गया। घटना की सूचना 01 सितम्बर को पुलिस चौकी घाघरिया के माध्यम से मिली।

सूचना मिलते ही पोस्ट हेमकुंड साहिब से हेड कांस्टेबल सुरेंद्र गुसाई के नेतृत्व में SDRF टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान दलबहादुर घर्ती मगर (38 वर्ष), पुत्र रूमे घर्ती, निवासी नेपाल के रूप में हुई। शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

The post हेमकुंड यात्रा मार्ग – अटलाकोटी ग्लेशियर से नेपाली युवक का शव बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *