रामपुर रोड पर वाहन से कुचलकर पति-पत्नी की मौत

Share This News:

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में रामपुर रोड पर वाहन से  कुचलकर पति-पत्नी की मौत हो गई। ग्राम हरमल थराली चमोली निवासी कलम सिंह दानू ( 67) अपनी पत्नी हीरा के साथ अपनी बेटी के घर प्रीत विहार थे। बीती बुधवार की सुबह पांच बजे दंपती प्रीत विहार से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए पैदल निकले थे। रामपुर रोड में यूआईआरडी के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतक कलम सिंह अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत थे। वे अपनी पत्नी की कीमो कराने के लिए दिल्ली जा रहे थे और हादसे के शिकार हो गए।  पुलिस घटनास्थल और हाइवे पर लगे कैमरे खंगाल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *