‘महिलाओं को अवसर मिले तो दुनिया बदल सकती हैं ‘

‘महिलाओं को अवसर मिले तो दुनिया बदल सकती हैं ‘
Share This News:

The post ‘महिलाओं को अवसर मिले तो दुनिया बदल सकती हैं ‘ appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस की महिला नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने उत्तराखंड वर्चुअल बाजार (यूवीबी ) के उड़ान फेस्ट के सातवें अध्याय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर दसौनी ने लीची बाग में आयोजित उड़ान फेस्ट की महिला उद्यमी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यूवीबी उड़ान फेस्ट – अध्याय 7 नया अध्याय लिख रहा है।

गरिमा ने कहा कि आज हम ऐसे दौर में खड़े हैं जहाँ महिला सशक्तिकरण केवल चर्चा का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। जब महिला आत्मनिर्भर होती है, तो केवल वह स्वयं नहीं, बल्कि पूरा परिवार, समाज और राज्य सशक्त होता है।

गरिमा ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएँ हमेशा से आत्मनिर्भर रही हैं। चाहे खेतों की जिम्मेदारी हो,चाहे परिवार को संजोने का संघर्ष या फिर पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में जीवन को आगे बढ़ाने का साहस। उत्तराखंड की महिला हर मोर्चे पर मजबूत रही है।
दसौनी ने कहा कि आज वही महिलाएँ कारीगर से उद्यमी,
हुनर से ब्रांड और संघर्ष से सफलता की ओर उड़ान भर रही हैं।
यूवीबी उड़ान फेस्ट केवल एक प्रदर्शनी नहीं है।
यह पहचान का मंच है।
यह आत्मविश्वास का मंच है।
यह उस महिला के सपने का मंच है, जिसने घर की चारदीवारी के भीतर अपने हुनर को सहेज कर रखा था और आज उसे बाज़ार से जोड़ने का अवसर मिला है
यहाँ हस्तशिल्प है, हथकरघा है, जैविक उत्पाद हैं, फैशन, कला, संस्कृति और स्टार्टअप की नई सोच है। और सबसे महत्वपूर्ण बात इन सबके पीछे महिला नेतृत्व है।
यही नए भारत और नए उत्तराखंड की असली तस्वीर है। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री दसौनी ने सभी उद्यमियों को उनके स्टाल पर जाकर सर्टिफिकेट वितरित किए।

दसौनी ने यूवीबी उड़ान फेस्ट की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यूवीबी ने महिला सशक्तिकरण को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतारने का कार्य किया है।
ऐसे आयोजनों से ही आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की नींव मजबूत होती है
उन्होंने कहा कि
स्थानीय उत्पादों को अपनाएँ,
महिला उद्यमियों का समर्थन करें,
और इस दो दिवसीय महोत्सव का हिस्सा बनें।

The post ‘महिलाओं को अवसर मिले तो दुनिया बदल सकती हैं ‘ appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *