The post फरियादियों को न्याय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: आईजी appeared first on Avikal Uttarakhand.
डॉक्टर की गिरफ्तारी न होने पर कोतवाल को फटकार
देखें वीडियो,
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सभी जिलों के प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि थाने-चौकियों में आने वाले प्रत्येक फरियादी को बिना देरी के न्याय दिलाया जाए। आरोपी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
गुरुवार को एक फरियादी आईजी गढ़वाल के समक्ष पेश हुआ और बताया कि कैंट थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने उस पर हमला किया था, जिसमें उसे चोटें आई थीं। इस संबंध में उसने थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया, लेकिन लंबे समय बीतने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई।
फरियादी की बात सुनते ही आईजी गढ़वाल का पारा चढ़ गया।
उन्होंने कैंट कोतवाल को कड़ी फटकार लगाते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई करने और आरोपी डॉक्टर की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए।
आईजी के इस कड़े रुख से स्पष्ट हो गया है कि अब यदि कोई थाना प्रभारी या चौकी प्रभारी पीड़ित को न्याय दिलाने में लापरवाही करता है, तो उसे कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पुलिस विभाग में इस कार्रवाई को जवाबदेही का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।
The post फरियादियों को न्याय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: आईजी appeared first on Avikal Uttarakhand.
