The post श्रीनगर में बाघ ने मासूम को बनाया निवाला appeared first on Avikal Uttarakhand.
खाना खाकर सोने जा रही थी बच्ची, झाड़ियों में घसीट ले गया खूंखार बाघ
अविक्ल उत्तराखण्ड
पौड़ी। जिले के विकासखंड पोखड़ा के श्रीकोट गांव से शुक्रवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे खाना खाकर ऊपर के कमरे में सोने जा रही मासूम बच्ची पर अचानक बाघ ने झपट्टा मार दिया।
बच्ची अपने घर के आंगन तक पहुंची ही थी कि तभी बाघ उसे खींचकर नीचे झाड़ियों में ले गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बच्ची जितेंद्र की पुत्री थी। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
इस इलाके में लंबे समय से गुलदार की दहशत बनी हुई है।
The post श्रीनगर में बाघ ने मासूम को बनाया निवाला appeared first on Avikal Uttarakhand.
