हल्द्वानी के नये वार्डों में यूयूएसडीए ने खुदाई के बाद 26 किमी सड़क चकाचक बनाईं

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी। एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना में पेयजल एवं सीवरेज कार्य के बाद सड़कों के पुनर्निर्माण का काम तेज हो गया है। कार्यदायी संस्था अब तक कुल 26.2 किलोमीटर सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य कर चुकी है। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि सड़कों के पुनर्निर्माण के तहत अब तक वार्ड-34 तपोवन में 70 मीटर, वार्ड-48 त्रिलोक नगर फेज-2 में 135 मीटर सीसी सड़क तथा वार्ड 56 में महेंद्रा शोरूम के निकट 210 मीटर हॉटमिक्स सड़क का कार्य पूरा करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभिन्न टीमों द्वारा वार्ड 34, 35, 48, 56, 40 एवं वार्ड 41 में रोड पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है।

वार्डवार सड़क निर्माण विवरण
वार्ड 34-5.4 किमी
वार्ड 35-0.4 किमी
वॉर्ड 38-1.6 किमी
वार्ड 40-0.7 किमी
वार्ड 41- 2.3 किमी
वार्ड 43- 3.1 किमी
वार्ड 48- 1.9 किमी
वार्ड 54-5.8 किमी
वार्ड 56-4.5 किमी
वार्ड 59-0.5 किमी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *