डोईवाला विधानसभा में विकास योजनाओं का लोकार्पण

डोईवाला विधानसभा में विकास योजनाओं का लोकार्पण
Share This News:

The post डोईवाला विधानसभा में विकास योजनाओं का लोकार्पण appeared first on Avikal Uttarakhand.

सड़क निर्माण व मंदिरों में टिन शेड का निर्माण

डोईवाला (देहरादून)। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक निधि से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम के तहत आदर्श कॉलोनी बालावाला में सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
इसके साथ ही शमशेरगढ़ बालावाला, देहरादून स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर तथा सैनिक एन्क्लेव शमशेरगढ़ बालावाला स्थित मां भद्रकाली मंदिर में टिन शेड का लोकार्पण भी किया गया।

इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली है। लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्षद प्रशांत खरोला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

The post डोईवाला विधानसभा में विकास योजनाओं का लोकार्पण appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *