The post पत्रकार पूनम इजरायल में डिफेंस सिस्टम का करेंगी अध्ययन appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
पिथौरागढ़। इजरायल सरकार के आमंत्रण पर पिथौरागढ़ निवासी और दिल्ली में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार पूनम पांडे इजरायल के लिए रवाना हुई हैं।
रक्षा मामलों को कवर करने वाले अन्य पत्रकारों के साथ यात्रा कर रही पूनम वहां कुछ दिनों तक रहकर इजरायल के डिफेंस सिस्टम और सुरक्षा प्रबंधन का अध्ययन करेंगी।
इससे पहले पूनम लंदन में यूनाइटेड किंगडम के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (एफसीडीओ) की ओर से दी जाने वाली फैलोशिप के तहत भी काम कर चुकी हैं।
पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने उनकी इजरायल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
एसोसिएशन के संरक्षक ओपी अवस्थी, प्रेम पुनेठा, रमेश गड़कोटी, विजय वर्धन उप्रेती, भक्त दर्शन पांडे, दिनेश अवस्थी, कुंडल चौहान, राकेश पंत, विजय उप्रेती, यशवंत महर, मनीष चौधरी, राजेश पंगरिया, विपिन गुप्ता, ब्रिजेश तिवारी, हिमांशु जोशी और अशोक पाठक ने पूनम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीमांत जनपद से निकलकर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में उनकी रिपोर्टिंग, खासकर महिलाओं को सशक्त बनाने में प्रेरणा प्रदान करती है।
The post पत्रकार पूनम इजरायल में डिफेंस सिस्टम का करेंगी अध्ययन appeared first on Avikal Uttarakhand.
