गैरसैंण में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

Share This News:

The post गैरसैंण में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

नई दिल्ली। गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी तथा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस जनहितकारी विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से न केवल क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ होगी, बल्कि आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के शैक्षिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

बलूनी ने कहा कि गैरसैंण सहित पूरे पर्वतीय अंचल के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती प्राप्त होगी।

The post गैरसैंण में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *